May 20, 2026
df

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। गुसाईसर इंदपालसर निवासी मूलाराम पुत्र चुनाराम भादू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद पर नियुक्ति दी गई है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश प्रभारी रोशन रामकवार के निर्देशानुसार भादू को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रभारी ने भादू को पार्टी व संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करने की बात कही। भादू ने पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। बता देवें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पंचायतों एवं शहरी निकायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करता है।