






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में आज रंगारंग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में भामाशाहों का सम्मान किया गया और पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह भी सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में रवि शेखर मेघवाल रहे। मेघवाल ने ग्रामीणों से बालिकाओं को शिक्षित करने का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियां पढेंगी तभी देश बढ़ेगा। सीबीईओ कार्यालय से पवन कुमार शर्मा, पीईईओ जैसलसर देवीसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट चंद्र प्रकाश, युवा नेता पहलाद गुर्जर जयपुर, नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर लाल पारीक, भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई, सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ व संजय कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक संस्था प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य, लोकनृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुतियां दी। स्कूल स्टाफ आयोजन में सहायक रहा व मंच का संचालन नोरतमल सारस्वत व नुजल सर ने किया।
समारोह में ये हुई घोषणाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में भाग लेने वाले नेताओं ने स्कूल विकास के लिए कई घोषणाएं की। रवि मेघवाल ने यहां 2 हॉल मय बरामदा का निर्माण करवाने, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा द्वारा ओम राणावत सातलेरा की प्रेरणा से सांसद कोटे से विद्यालय विकास हेतु पन्द्रह लाख रुपए देने, भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई द्वारा विद्यालय में वाटर कूलर लगवाने, समाजसेवी संजय करनानी ने विद्यालय में मां सरस्वती का मंदिर बनवाने, सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने विद्यालय विद्यालय में रंग रोगन करवाने, टीनशैड लगवाने, पानी की टंकी बनवाने, विद्यालय के ग्राउंड में सी सी ब्लॉक लगवाने की घोषणा की।
भामाशाहों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में स्कूल में विशेष सहयोगी रहे जगदीश प्रसाद तावणियां, हुकमाराम जाखड़, नौरतमल नंदलाल तावणियाँ, सुशील कुमार मूंधड़ा श्रीडूंगरगढ़ का स्कूल स्टॉफ ने सम्मान किया गया।
ये रहें उपस्थित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों व ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय सेना के रिटायर्ड वारंट ऑफीसर मोहनलाल लिख़ाला, सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, खुमाराम जाखड़, शिवनारायण सारस्वत, हुकमाराम जाखड़, वीर बिग्गाजी मंदिर के पुजारी तथा गांव के बुजुर्ग मालाराम सारस्वत, गौरीशंकर सारस्वत, नंदलाल सारस्वत, कुम्भा राम जाखड़, बालदास स्वामी, मालाराम शर्मा, चेतन राम, पूर्व उप सरपंच बगताराम जाखड़, सरवन कुमार जाखड़, पन्नारामजी भुवाल, सहीराम, बजरंगलाल, सीताराम, भगवानाराम, खेताराम, अमराराम ,जितेंद्र सिंह राठौड़ ,जगदीश प्रसाद कत्थक, खेताराम, मालाराम मास्टर धनेश,सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।







