May 21, 2026
IMG-20211212-WA0010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2021। खाखी धोरा धाम श्रीडूंगरगढ़ में भागवत कथा की आज पूर्णाहुति हुई है। यहां पंडित महेश शास्त्री ने रुक्मणी विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र के साथ कथा को पूर्ण किया। कलयुग में सच्ची मित्रता को अनमोल बताते हुए मित्र का भरोसा नहीं तोड़ने व मित्रता को कठिन परिस्थितियों में निभाने की सीख दी। खाखी धोरा मंदिर प्रांगण में आज रात्रि संत रामानंद महाराज की स्मृति में श्रद्धालुओं के द्वारा जागरण का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को यहां भंडारे का आयोजन होगा जिसमें राज्य भर से कई संत समाज के महात्मा भाग लेंगे।