May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। आज पूरे देश की कांग्रेस राजधानी जयपुर में एकत्र है व सोमवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होंगे। कल्ला कल समदंसर गांव में स्व. तोलाराम सिंघी स्मृति भवन के लोकार्पण समारोह में भाग लेने आ रहें है। कल्ला के साथ भवन का उद्घाटन गंगाशहर के प्रख्यात उद्योगपति व विशिष्ट समाज सेवी रतनलाल दफ्तरी करेंगे। समारोह के आयोजक मोहनलाल सिंघी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, तेरापंथ समाज में विशेष समाजसेवी मंगलचंद चोपड़ा होंगे तथा मार्गदर्शक के रूप में श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी विजयसिंह पारख, विधायक गिरधारीलाल महिया, सरंपच प्रतिनिधि इमीलाल गोदारा समारोह में शामिल होंगे। भवन निर्माता सिंघी सभी पूर्व तैयारियों का जायजा ले रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों के साथ भवन निर्माता मोहनलाल सिंघी कल के आयोजन की चर्चा करते हुए।