May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2022। कल से कस्बे में सामूहिक सहयोग से भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ होगा। कस्बे के बिग्गाबास स्थित चुन्नीलाल गोविंदराम चांडक के नोहरे में आयोजित होने वाली इस कथा में कथा वाचन पवन महाराज करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा और कथा की शुरुआत शनिवार सुबह 11 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा सुबह 11 बजे बाबा चिड़पडनाथ जी की बगीची से रवाना होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में भाग लेंगे तथा अनेक भक्त कथा की तैयारियों व व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहें है।