May 21, 2026
news12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2022। अरुणाचल प्रदेश में स्थित परशुराम कुंड पर बन रही भगवान परशुराम की प्रतिमा के दर्शनार्थ आमजन को आमंत्रित करने कांचीपुरम से रवाना होकर भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 13 दिसम्बर को पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ आने की तैयारी के लिए बैठक शुक्रवार को कस्बे के सारस्वत भवन में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यात्रा के संयोजक सुरेंद्र चुरा, विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजत आसोपा ने बताया कि यात्रा 13 दिसम्बर को सुबह 9.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी ओर हाईस्कूल रोड स्थित स्वर्णकार भवन से जुलूस शुरू होगा। जुलूस मुख्य मार्गो ओर बाजार से होते हुए रतनगढ़ की ओर यात्रा को विदा करेगा। बैठक में तोलाराम तावनियां, सत्यनारायण स्वामी, सुरेंद्र चुरा, श्यामसुंदर पुरोहित, प्रदीप जोशी, शिव सारस्वत, नोरतन राजपुरोहित, आईदान जोशी, श्याम सुंदर जोशी, श्याम सारस्वत, नारायण पारीक, मूलचंद पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तैयारी बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।