May 22, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास से शनिवार सुबह लापता हुई 65 वर्षीय भगवती देवी की खबर का प्रकाशन दोपहर को किया गया और खबर प्रकाशन के बाद वे बीकानेर में मिल गई। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के नियमित पाठक बीकानेर निवासी एंबुलेंस चालक राजू ने खबर पढ़ने के साथ ही परिजनों को फोन कर दिया। राजू ने भगवती देवी के बेट राकेश प्रजापत को बताया कि वह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का नियमित पाठक है और खबर में जिस माताजी का फोटो है वे पीबीएम अस्पताल के बाहर पस्त हालात में बैठी है। राजू ने उन्हें पीबीएम अस्पताल ले गया और भर्ती करवाया। भगवती देवी के बेटे राकेश ने बाधनूं निवासी अपनी बहन अरूणा को फोन किया। अरूणा ने अपने पति के साथ जाकर भगवती देवी को शनिवार शाम अपने गांव ले आई और वहीं उनकी देखभाल कर रहीं है। दोनों भाई-बहन राकेश व अरूणा ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। बीकानेर निवासी राजू ने भी टाइम्स का आभार जताया और राकेश प्रजापत ने गद्गद् भाव से टाइम्स को क्षेत्र में केवल खबरों के साथ सामाजिक सरोकार पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने वाला न्यूज चैनल बताया। उसने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स केवल क्षेत्र के घर-घर में ही पढ़ा जाने वाला न्यूज चैनल नहीं है वरन इसे आसपास के इलाकों व बीकानेर जिले में भी खूब पढ़ा जा रहा है। उसने कहा कि पूरे अंचल के सर्वाधिक लोग टाइम्स की विश्वसनीयता पर भरोसा करते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवती देवी को पीबीएम से उनकी पुत्री अरूणा ले गई अपने घर, जताया टाइम्स का आभार।