May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2022। बीती रात तोलियासर भैरव मंदिर में भैरव रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन संपन्न किया गया व बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। आज मंदिर प्रांगण में शानदार जागरण का आयोजन किया जाएगा। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा भैरव भक्तों के लिए जागरण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कल भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा अखंड ज्योत के दर्शन, 751 किलो के महाप्रसाद का भोग, महाआरती का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। तोलियासर मंदिर के सभी आयोजन पुजारी, श्रीभैरव भक्त मंडल गुवाहटी आसाम व गांव के युवाओं और ग्रामीणों द्वारा पूर्ण श्रद्धा से संपन्न किए जा रहें है। मंडल व ग्रामीणों द्वारा तोलियासर पैदल यात्री संघ के साथ आई अखंड ज्योत का भव्य स्वागत किया जाएगा।

मेले में होगी भारी भीड़, महिला कांस्टेबल की हो तैनाती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेला कमेटी व सरपंच रेखादेवी राजपुरोहित ने बताया कि मेले में कल होने वाली भारी भीड़ के लिए पुलिस बल की पूरी व्यवस्था की मांग प्रशासन से की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में महिला कांस्टेबल की भी तैनाती की जाएं जिससे महिलाओं की भीड़ में कोई अप्रिय घटना होने से बच सकें। सरपंच ने मेले में सोने के आभुषण नहीं पहन के आने का निवेदन सभी श्रृद्धालुओं से किया है। आज सुबह लखासर भैरव मंदिर में भी बड़ी संख्या में चेन स्नेचिंग के मामले सामने आए। बता देवें कल बिग्गा के भैरव मंदिर में मेले का सा माहौल रहेगा और यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।