May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2021। कस्बे के आडसर बास में मंगलवार से भक्ति सरीता बहेगी और मौका रहेगा हुकमाराम लाभूराम गहलोत परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का। श्राद्धपक्ष में पितृ कल्याणार्थ आयोजित किया जा रहा धार्मिक आयोजन मंगलवार सुबह 10.30 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। जिसमें मंगलवार से लेकर आगामी 4 अक्टुबर तक प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक भागवत कथा वाचन एवं प्रवचन किए जाएगें। कथावाचन श्रद्धेय निर्मल महाराज करेगें। गहलोत परिवार द्वारा आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।