May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2021। आडसर टोल बूथ पर तोडफोड के प्रकरण में टोल इंचार्ज द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा रविवार को दर्ज करवाया गया था वहीं ग्रामीणों की और से सोमवार को मुकदमा दर्ज करवाया गया है। गांव आडसर निवासी राकेश कुमार मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसने रविवार को गांव लिखमादेसर से पिकअप खरीदी थी एवं अपने साथी मदनलाल को पिकअप देकर गांव भेजा था। थोडी देर बाद मदनलाल का फोन आया कि टोलकर्मियों ने उसके साथ जबरदस्त मारपीट की है। इस पर वह टोल गया तो टोलकर्मी लालसिंह राजपूत ने उसके साथ मारपीट की एावं 60 हजार रुपए नकद, सोने की चैन छीन ली एवं मोबाईल तोड़ दिया। पुलिस ने राकेश की परिवाद पर टोलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।