August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-04-22 at 20.30.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025 (बिजनेस प्लस)। श्रीडूंगरगढ़ का भारती निकेतन शिक्षण संस्थान क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है और यह यहां के विद्द्यार्थियों को मिल रही सफलताएं साबीत कर रहा है। दो दिन पहले आईआईटी मेंस के परिणाम में यहां के हॉस्टलर बच्चे ने 12वीं के साथ सफलता हासिल की वहीं मंगलवार को आए युपीएसई के परिणामों में भारती निकेतन में अपनी कक्षा 1 से 12 तक की  शिक्षा प्राप्त करने वाले युवक हरिओम पांडिया 160वीं रैंक के साथ आईएएस के रूप में चयनित हुआ है। भारती निकेतन के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि हरिओम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षा तक की पढ़ाई भारती निकेतन में रह कर की है और उसके सलेक्शन पर विद्यालय प्रांगण में खुशियां मनाई गई है। हरिओम ने भारती निकेतन में कक्षा दसवीं में 97.17 प्रतिशत एवं 12वीं पीसीएम में 99.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। विदित रहे कि भारती निकेतन में स्कूली शिक्षा के साथ छोटी कक्षाओं से ही प्रतियोगी परीक्षाओं एवं नीट/आईआईटी आदि परीक्षाओं के लिए बच्चों का बेस मजबूत किया जाता है। इसके लिए विद्यालय में विशेष विषय विशेषज्ञों की तैनाती की गई है एवं प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान देकर उसकी रूची अनुसार स्कूली शिक्षा के साथ साथ सफलता की नींव तैयार की जा रही है। छोटी कक्षाओं से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किए जाने के कारण ही यहां का प्रत्येक बच्चा जीवन में बच्चे सफल होता है। स्कूल में प्रवेश शुरू है एवं सीटें भी सिमित ही है, अपने बच्चों को क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में प्रवेश करवाने के लिए इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सम्पर्क कर सकते है।