May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2025। भारती निकतेन शिक्षण संस्थान के छात्र युवराज ने देश के श्रेष्ठ तीसरे कॉलेज हंसराज में प्रवेश हासिल कर लिया है। भारती के छात्र आरएएस आईएएस के साथ विभिन्न टॉप सेवाओं में जाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश व समाज के विकास में भागीदार बन रहें है। ये बात भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने कही। स्वामी ने युवराज पुत्र विजयपाल भामूं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्वामी ने बताया कि युवराज ने कला वर्ग 12वीं 95 प्रतिशत से उत्तीर्ण करने के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज हंसराज में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा के सबसे बेहतरीन मौके को प्राप्त कर लिया है। स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन कॉलेज केवल शिक्षा का ही नहीं बल्कि संस्कार व समाज निर्माण का माध्यम रहा है। युवराज ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि हंसराज देशभर की टॉप थ्री कॉलेज है। उन्होंने प्रवेश लेकर आईडी प्राप्त कर ली है। युवराज ने बताया कि उनकी बहन अंजलि भामूं ने टॉप दूसरे कॉलेज मे प्रवेश लेकर उन्हें दिल्ली के टॉप कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। जिसमें प्रवेश परीक्षा के बाद प्रवेश मिल गया है। उसने बताया कि वह कॉलेज के साथ प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करेंगे। युवराज के दादा श्रवणकुमार भामूं व ताऊ बजरंग भामूं सहित सभी परिजनों व जानकारों ने उसे शुभकामनाएं दी है।