






स्काउट गाइड की स्थानीय शाखा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को स्काउट गाइड की स्थानीय शाखा का वार्षिक अधिवेशन रूपादेवी राउमावि में संपन्न हुआ। गाइड प्रार्थना से अधिवेशन प्रारंभ हुआ व सर्वप्रथम परिचय सत्र आयोजित हुआ। अधिवेशन के अध्यक्ष उमाशंकर सारण रहें व कुल 74 सदस्यों की भागीदारी रही। सचिव रामकृष्ण ने गत अधिवेशन के कार्यवृत की पुष्टि की व सत्र 2024-25 के प्रतिवेदन पर विचार विमर्श, पुष्टि तथा आय व्यय के ब्यौरे की पुष्टि की गई। मीनाक्षी भाटी ने द्वारा वार्ता ग्रुपों को संभाल करने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। सविता गुप्ता द्वारा विद्यालय की परिस्थितियों के अनुसार ग्रुप संचालन को प्रभावी बनाने के बारे में जानकारी दी गयी। नंदराम सिद्ध द्वारा सहभागियों को कर्तव्यनिष्ठ होने की प्रेरणा दी गयी। अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए इस सत्र की कोटामनी में से 40 हजार रुपए की राशि मंडल मुख्यालय को प्रेषित करने की जानकारी दी गयी। राष्ट्रगान के साथ अधिवेशन संपन्न हुआ।

चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चंद्र ग्रहण के दौरान क्षेत्र के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। हनुमान धोरा मंदिर के पुजारी शिवभगवान सिखवाल ने बताया कि शास्त्रों के मतानुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। ऐसे में सूतक काल में सभी मुख्य मंदिरों सहित घरों में भी मंदिर के कपाट बंद रहते है। इस दौरान भजन कीर्तन के आयोजन होते है परंतु पूजा पाठ नहीं होते। ग्रहण शुद्धि के बाद ही मंदिर के पट खोले जाते है। वहीं क्षेत्र के पूनरासर में स्थित तेजा मंदिर के पुजारी रामदेव ने बताया कि वीर तेजाजी मंदिर के पट चंद्र ग्रहण के दौरान रविवार दोपहर 12.50 से बंद कर दिए जाएंगे। जो सोमवार सुबह 6.30 बजे पुन: खुलेंगे।

दुलचासर में बीती रात भव्य भैरव जागरण संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के गांव दुलचासर में विश्वकर्मा मंदिर के निकट बीती रात भव्य भैरव जागरण संपन्न हुआ। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ग्रामीण रेंवतसिंह पड़िहार ने बताया कि भजन कलाकार बाबूलाल एडं पार्टी छोटड़िया ने भजनों की सुदंर प्रस्तुतियां दी और बच्चे युवा व अनेक श्रद्धालु भजनों पर खूब झूमे। मातृ शक्ति ने भी भजनों का आनंद लिया। सभी ने सुबह सामूहिक भैरव आरती के साथ जागरण संपन्न किया व गांव की सुख समृद्धि के लिए कामनाएं की।

कोटासर में मालू परिवार ने की गौसेवा, समिति ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ निवासी कन्हैयालाल सुदंरकुमार मालू परिवार पहुंचा और गौसेवा में भागीदारी निभाई। परिवार के सदस्यों ने गौवंश को गुड़ गुड़ खिलाया व सहयोग राशि दी। समिति सदस्यों परिवार का आभार जताते हुए दुपट्टा पहना कर स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।





