






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2025। आगामी 1 जून को होने वाली बीएसटीसी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए ये विशेष खबर है। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन की शाखा भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी द्वारा बीएसटीसी परिक्षार्थियों के लिए एक नवाचार किया जा रहा है। एकेडमी के डायरेक्टर केआर फौजी ने बताया कि एकेडमी द्वारा भारती निकेतन प्रांगण में ही इन परीक्षार्थियों के पूर्व अभ्यास हेतु 27 मई 2025 और 30 मई 2025 की सुबह 10 बजे से हूबहू परीक्षा पैटर्न पर नि:शुल्क परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस फ्री मेगा मॉक टेस्ट में परीक्षा के स्तर का ध्यान रखते हुए विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। वहीं परीक्षा ओएमआर शीट पर परीक्षा ली जावेगी। केआर फौजी ने बताया कि ये मॉक टेस्ट हूबहू परीक्षा पैटर्न पर आधारित होने के कारण अभ्यर्थी अपनी तैयारी को परखने के साथ टाइम मैनेजमेंट करना भी सीख सकेंगे। शिक्षा प्रेमियों द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है। इस टेस्ट में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8104531404 पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी इन्हीं नबंरो पर संपर्क कर सकते है।



