






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2024। विद्यार्थियों का भविष्य निर्धारण करने वाली बोर्ड कक्षाओं में क्षेत्र के टोपर्स का स्थाई पता भारती निकेतन स्कूल बन चुका है। यहां 12वीं सांईस में स्टेट मैरिट के साथ कला, वाणिज्य व विज्ञान वर्ग में 180 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले, 10वीं में भी स्टेट मैरिट के साथ 72 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले टोपर्स रहे थे। और चमत्कार तो यह था कि पूरे राज्य में किसी भी स्कूल का डेटा देखें तो सर्वाधिक 55 बच्चों के गणित विषय में 100 में से 100 अंक दिलवाने वाला स्कूल भारती निकेतन बना है। इसके बाद आए आठवीं एवं पांचवी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में भारती निकेतन ने टापर्स के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है। एक नजर स्कूल के आठवीं एवं पांचवी बोर्ड परिणामों पर…..
8वीं में प्रत्येक दूसरा बच्चा ए ग्रेड लेकर बना टोपर्स, 5वीं में 48 बच्चों को मिला ए ग्रेड, परिणाम शत प्रतिशत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारहवीं सांईस के परिणामों में भारती निकेतन का प्रत्येक तीसरा बच्चा टॉपर बना था वहीं आठवीं में परिणाम एक कदम और श्रेष्ठता की और बढ़ा है। आठवीं बोर्ड परिणामों में स्कूल का हर दूसरा बच्चा ए ग्रेड लेकर टोपर्स की श्रेणी में शामिल हुआ है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 8 में 220 बच्चे अध्ययनरत थे जिनमें से 125 बच्चों ने ए ग्रेड हासिल कर विद्यालय एवं अभिभावकों का मान बढ़ाया है। इसी प्रकार पांचवी में 48 बच्चों ने ए ग्रेड हासिल किया है। बोर्ड परीक्षाओं में छोटी कक्षा हो या बड़ी कक्षा सभी में भारती निकेतन के रिजल्ट की बादशाहत साफ नजर आई है।
बड़े भविष्य के लिए जरूरी है छोटी कक्षाओं से नींव की तैयारी, भारती निकेतन में प्रवेश पर विशेष छूट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है कि बच्चों को छोटी उम्र एवं छोटी कक्षाओं में ही फांउडेशन कक्षाओं के माध्यम से नींव मजबूत करने के साथ ठोस तैयारी आवश्यक है। भारती निकेतन निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि स्कूल में इस वर्ष ही भारती कैरियर इंस्टीटयूट के माध्यम से तीन बच्चों का नीट में सलेक्ट होकर चिकित्सक बनने के लिए मार्ग खुल गया है। क्षेत्र में अधिकाधिक युवा चिकित्सक, इंजीनियर एवं सरकारी सेवाओं में उच्च अधिकारी बने इसके लिए भारती निकेतन में छठीं, नौवीं एवं 11वीं से ही विशेष फांडडेशन बैच चलाए जा रहे है। विद्यालय में प्रवेशोत्सव का आयोजन हो रहा है एवं इसके तहत भारती निकेतन में प्रवेश के लिए सभी बच्चों को प्रवेश एवं फीस में छूट 11 जून तक दी जा रही है। साथ ही अपनी कक्षाओं के टॉपर्स को भी भारती निकेतन में प्रवेश लेने पर विशेष छूट दी जा रही है। निदेशक स्वामी ने बताया कि प्रवेशोत्सव के साथ ही विद्यालय में कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएगी। भारती निकेतन के उच्चतम परिणामों की श्रृंखला में अपने बच्चे को भी शामिल करवाने एवं अपने बच्चे के सफल भविष्य की कामना करने वाले अभिभावकों के लिए बच्चों को छोटी कक्षाओं में ही भारती निकेतन में प्रवेश सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। विदित रहे कि यहां पर बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने व बोर्ड कक्षाओं में गत कक्षाओं के मुकाबले 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करवाने के गारंटी बैच के लिए प्रवेश शुरू हो गए है व इसके लिए इच्छुक अभिभावक संस्था निदेशक से विद्यालय समय में सम्पर्क कर सकते है।




