May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-03 at 20.08.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 की बीकानेर सीट पर मतगणना 4 जून मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि मतगणना के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के साथ गर्मी के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, आईजी रेंज ओमप्रकाश और पुलिसअधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालना सुनिश्चित करवाते हुए मतगणना संपादित करवाई जाएगी।
प्रत्येक विधानसभा के लिए लगेंगी 14 टेबल, श्रीडूंगरगढ़ के होंगे 18 राउंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा वार 14 -14 काउंटिंग टेबल्स लगाई गई हैं। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 राउंड में, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 17, बीकानेर पश्चिम के लिए 15, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए 16, कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 21, लूणकरनसर के लिए 18, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 18 तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 राउंड में मतगणना संपादित करवाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 16 मतगणना कक्षों में काउंटिंग होगी। ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट के लिए एक-एक काउंटिंग हॉल बनाया गया है। ध्यान रहें लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत 19 अप्रैल को जिले में मतदान संपादित हुआ।
जिले में 11 लाख से अधिक वहीं श्रीडूंगरगढ़ डेढ़ लाख से अधिक वोट पड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकसभा चुनाव में जिले में कुल 11 लाख 8 हजार 418 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6 लाख 17 हजार 147 पुरुष मतदाता तथा 4 लाख 91 हजार 253 महिला मतदाता तथा 18 अन्य मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 67 हजार 281, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 39 हजार 532, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 53 हजार 752, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार 98 , कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 20 हजार 481, लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 33 हजार 56, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 30 हजार 15, नोखा विधानसभा 1 लाख 14 हजार 223 मतदाता ने वोट डाले। वहीं मतगणना के दौरान 3551 होम वोटर्स, 6139 डाक मतपत्रों और 1249 सर्विस वोटर्स सहित कुल 10939 मतों की गणना भी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने सोमवार शाम सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी मौजूद रही। वृष्णि ने कहा कि मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने तैयारियों की अंतिम समीक्षा की और मतगणना केंद्र में प्रवेश, निकास, त्रिस्तरीय सुरक्षा, गर्मी के मद्देनजर किए गए इंतमाजों की समीक्षा की। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, एडीएम प्रशासन डॉ. दुलीचंद मीना, एडीएम सिटी उम्मेद सिंह रतनू, नगर निगम आयुक्त अशोक असीजा और जिला रसद अधिकारी सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर नम्रमा वृष्णि ने ली अधिकारियों की बैठक।