






भारती निकेतन के एनसीसी कैडेट ने भारतीय सेना में हासिल किया चयन, स्कूल प्रशासन ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में भारती निकेतन एकमात्र संस्थान है जहां एनसीसी करवाई जा रही है। ये खास खबर भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के कॉलेज से आई है। यहां अध्ययनरत कला संकाय के छात्र राकेश पुत्र दौलतराम का चयन भारतीय सेना में अंतिम रूप से हो गया। संस्थान के ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि राकेश ने कॉलेज में एनसीसी सी सर्टिफिकेट उत्तीर्ण भी रहा है। जिसका लाभ भी सेना भर्ती में मिलता है। संस्थान के रमेश भोजक ने बताया कि राकेश ने अप्रेल 2023 में परीक्षा दी, 21 जनवरी 2024 में फिजिकल व 22 जनवरी 2024 को उसका मेडिकल हुआ। गुरूवार शाम फाइनल रिजल्ट आया जिसमें राकेश ने चयन हासिल कर लिया है। कॉलेज व स्कूल में उत्साह का माहौल है व संस्थान के अध्यापकों ने राकेश को शुभकामनाएं दी है।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में गायत्री शर्मा रही जिला स्तर पर अव्वल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शान्ति कुन्ज, हरिद्वार की ओर आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 में सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा गायत्री शर्मा पुत्री बालचंद शर्मा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्था निदेशक मूलचंद स्वामी ने बताया कि इस भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बीकानेर जिले में कुल 9,248 विद्यार्थियों भाग लिया था। जिसका परिणाम गुरुवार को बीकानेर घोषित किया गया। बालिका गायत्री को आगामी 3 मार्च, रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में होने वाले पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।




