May 20, 2026
sri-news-banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। गांव समंदसर में एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए व एक भाई ने अपने काका बाबा के भाईयों व भतीजों के खिलाफ शेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। समंदसर निवासी कुनणाराम पुत्र किसनाराम नायक मामला दर्ज करवाते हुए परिवार के ही जेठाराम व पुरबाराम पुत्र तिलोकाराम, पुरबाराम की पत्नी पपादेवी व उसके पुत्र ख्यालीराम व मुखराम, राधेश्याम व गोपाल पुत्र खेताराम व खेताराम की पत्नी छोटूदेवी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर गत मंगलवार दोपहर को मेरे घर में घुसे व मारपीट की। बीच बचाव करने पर मेरे भाई व माँ पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।