






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े स्कूल एवं टॉपर्स फैक्ट्री के रूप में प्रतिष्ठित पहचान लिए हुए भारती निकेतन स्कूल ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में लगातार अपनी बादशाहत कायम रखी है। बुधवार को जारी किए गए दसवीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में भारती निकेतन ने महारिजल्ट दिया है एवं बिना कोचिंग, बिना टयुशन के भारती निकेतन में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों को हर घर टॉपर का उपहार दिया है। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि परिणाम में 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ कल्याणसर नया के हरिराम गोदारा व 98.17 प्रतिशत अंकों के साथ अरिवंद पारीक ने स्टेट मैरीट हासील की है। साथ ही 97 प्रतिशत से अधिक 6, 96 प्रतिशत से अधिक 12, 95 प्रतिशत से अधिक 15 विद्यार्थियों सहित 90 प्रतिशत से अधिक 61 विद्यार्थियों ने टॉपर बनने का खिताब हासील किया है। संस्था निदेशक श्यामसुदंर स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन में विशेष रूप से अत्याधुनिक रिसर्च के साथ शैक्षणिक माडयुल लागू किया हुआ है एवं यही कारण है कि क्षेत्र के हर घर में टॉपर्स बन रहे है। साथ ही जयपुर, कोटा, सीकर के शैक्षणिक संस्थानों से बेहतर शिक्षण फैकल्टी क्षेत्र के युवाओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। विदित रहे कि दसवीं के साथ साथ 12वीं में भी भारती निकेतन ने स्टेट मैरीट दी थी एवं 8वीं बोर्ड परिणाम भी ऐतिहासिक रहा था।
दूसरी जगहों पर फेल होने के बाद भारतीयन बने विद्यार्थियों ने गाड़े सफलता के झंडे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोर्ड कक्षाओं में बच्चों को टापॅर्स बनाने के लिए क्षेत्र का सबसे विश्वसनिय शैक्षणिक संस्थान बनने के कारण भारती निकेतन में प्रतिवर्ष दूसरी स्कूलों में दसवीं में फेल होने वाले विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में प्रवेश लेते है। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इन विद्यार्थियों का विशेष बैच बना कर उन पर अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था की गई जाती है। एवं यही कारण रहा है कि इस वर्ष भी दूसरी जगहों पर फेल होने के बाद भारती निकेतन में प्रवेश लेने वाले इन भारतीयन विद्यार्थियों ने भी पास होने के साथ साथ उत्कृष्ट नम्बर प्राप्त कर अपनी सफलताओं के झंडे गाड़े है।
हॉस्टलर मतलब – टापर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दसवीं परीक्षा परिणामों में 98.50 प्रतिशत अंक लेकर स्टेट मैरीट में शामिल हुए क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया के विद्यार्थी हरिराम गोदारा भारती निकेतन के हॉस्टल का विद्यार्थी है एवं कक्षा 3 से ही भारती निकेतन में पढ़ने के कारण उसकी शैक्षणिक नींव मजबूत हुई है। निदेशक श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन में छोटी कक्षाओं से ही नीट, आईआईटी, जेट, आईसीआर, सीए-सीपीटी व अन्य फांउडेशन क्लासेज की तैयारी करवाई जाती है। इस कारण बोर्ड परीक्षाओं के साथ साथ प्रतिवर्ष यहां के विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे है। भारती निकेतन में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर व रोबोटिक, कम्प्युटर, ज्योग्राफी आदि लैबों में विभिन्न प्रयोगों से बच्चों को प्रेक्टिक्ली शिक्षित किया जा रहा है।





