May 21, 2026
222222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा कांग्रेसी नेता विमल भाटी की आवाज की गूंज अब प्रदेश भर में सुनाई देगी। कांग्रेस विचारधारा को समर्पित एंव पार्टी के सबसे अधिक प्रभावी आनुषंगिक संगठन कांग्रेस सेवादल में कस्बे के विमल भाटी को प्रदेश महासचीव मनोनीत किया गया है। सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत ने बुधवार को अपनी प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया है। जिसमे कांग्रेस के विचारवान कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। विदित रहे कि भाटी इससे पहले भी कई पार्टी पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय होकर सेवा कार्य मे जूटे हुए हैं।