May 20, 2026
222222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पठाक अब न्यूज ब्रिफिंग में पढ़ सकेंगे क्षेत्र की कुछ खास खबरें एक साथ।

लाखनसर व दुसारणा पण्डरीकजी में की मनरेगा जांच की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर में मनरेगा के तहत जोहड़ का कार्य चल रहा है और ग्रामीणों ने यहां अपने गांव की लेबर ही लगाने की मांग की है। वहीं ग्राम पंचायत दुसारणा पण्डरीकजी में भी ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्वीकृत एक भी ग्रेवल सड़क पर एक भी लेबर काम करने नहीं जाती व मस्टरोल में हाजरी भरकर पेंमट उठाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पण्डरिकजी के ग्रामीणों ने मनरेगा जांच की मांग की।

पालिका कर्मियों ने की स्थाईकरण करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष किसनलाल जैदिय तथा नगर अध्यक्ष विनोद कुमार मलघट की अगुवाई में 2018 में नियुक्त किए गए कार्मिकों ने ईओ को ज्ञापन देकर स्थाई नियुक्ति कर वेतन श्रृंखला से जोड़ने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्मिक उपस्थित रहें और सेवानिवृत सफाई कर्मचारियों को पीएफ, पीसी का बकाया भुगतान करने की मांग भी की। इस दौरान सगठन के प्रदेश महामंत्री पंडित रविन्द्र वाल्मीकि, जिलाप्रभारी रविन्द्र कुमार पंडित, बबलु तेजी, एडवोकेट पुखराज तेजी आदी उपस्थित रहें। अधिशाषी अधिकारी भवानीशंकर व्यास ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया की एक सप्ताह मे 18 सफाई कर्मचारीयो को वेतन सृंखला से जोड़कर नियमित करने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीएफ राशि का भुगतान की फाईलों पर कार्रवाई की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने ईओ से कार्मिकों का स्थायीकरण करने मांग की।

सांसद से नया डाकघर बनाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, रेल सेवा संघर्ष समिति के तोलाराम मारू, महेश राजोतिया, महावीर मेघवाल सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मिले व कस्बे में नए डाकघर निर्माण की मांग की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सांसद को बताया कि बरसात के दिनों में पानी डाकघर के अंदर घुस जाता है व जरूरी दस्तावेज तक भीग जाते है तथा वर्तमान डाकघर के पास ही पड़ी भूमि पर नए डाकघर का निर्माण करवाया जा सकता है व कर्मचारियों के रहने के लिए आवास निर्माण भी करवाया जाएं। सांसद ने इस पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद से नए डाकघर की मांग करने पहुंचा प्रतिनिधि मंडल।

महिया ने बिग्गा में रखवाया 5 एमवीए ट्रान्सफार्मर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने अपने प्रयासों से गांव बिग्गा में 3 एमवीए की क्षमता वाले ट्रान्सफार्मर के स्थान पर 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया। जिस पर बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, दयानंद सारण, शंकरलाल पुरोहित, संपतलाल स्वामी, महेंद्रसिंह तंवर, ओमप्रकाश सारण, देवाराम सारण, रूपाराम भाटी, अशोक पुरोहित, ओमप्रकाश सुथार, मानमल व्यास, हड़मानाराम महिया, सोहनलाल जाखड़, तोलाराम जाखड़, किशनलाल जाखड़, रमेश जाखड़, प्रकाश सारण, सांवताराम जाखड़, राजू व्यास, पूनमसिंह राजपूत, मुखराम नायक, शेराराम नायक, बाबूलाल डूडी, बजरंगलाल सारण सहित गांव के ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में विधायक ने रखवाया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।

स्व. भैराराम धारणियां की स्मृति में परिजनों ने 211 पौधे लगाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल में स्व: भैराराम धारणीयां सांवतसर की स्मृति में उनके परिजनों ने 211 पौधरोपण किया। शुभकरण धारणियां ने बताया कि उनके परिजनों ने स्कूल प्रांगण में सोमवार को मीठा नीम, शीशम, अशोक, डकैत, सहजन, अर्जुन, गैंदा, ,गुलमोहर, रातरानी, पीलीकनैर ,चांदनी, खैजड़ी, अमरूद, नींबू, मौसमी, अंगुर, सहित कई पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण की प्ररेणा दी। यहां प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर लाल गोदारा, प्रधानाचार्य बिमला आर्य सहित स्टॉफ व ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्व. भैराराम धारणियां के परिजनों सहित स्कूल स्टॉफ ऊपनी ने किया पौधरोपण।

भवानीप्रकाश तावणियां का सम्मान किया युवाओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद नियुक्ति पाने वाले युवा नेता भवानी प्रकाश तावनियां का भाजपा कार्यालय में स्वागत कर सम्मान किया। तावणियां ने युवाओं को पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी में जुड़े रह कर देश सेवा व समाज सेवा करने की बात कही। युवा महेंद्र राजपूत के नेतृत्व में ओमसिंह राजपुरोहित, राज सारस्वत, बिजय सिंह, किशन पूरी, कपिल मोट, अजय पुनिया, योगेश सारस्वत, राहुल माली ने साफा व पार्टी दुप्पटा पहना कर तावणियां को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भवानीप्रकाश तावनियां का सम्मान।