May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रेल 2023। रविवार को जयपुर में आयोजित वेट लिफ्टिंग के ओपन टूर्नामेंट में श्रीडूंगरगढ़ की भूमिका सारस्वत ने प्रथम तथा युवक राम कूकणा ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपना परचम फहराया है। भूमिका पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत ने अंडर 55 किलोग्राम में भाग लेते हुए 110 किलोग्राम वजन उठाया और प्रथम स्थान हासिल किया। 18 वर्षीय भूमिका का वजन 50 किलो है और भूमिका ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं देते हुए भी अपनी वेट लिफ्टिंग की प्रेक्टिस रोजाना जारी रखी है। वहीं कस्बे के 24 वर्षीय राम पुत्र मामराज कूकणा ने अंडर 66-74 भारवर्ग में भाग लिया व 210 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 72 किलो के राम पीडब्ल्यूडी में कंस्ट्रक्शन लाइन में ठेकेदारी का कार्य करने के साथ अपनी प्रेक्टिस जारी रखते है। दोनों विजेताओं के परिजनों ने प्रसन्नता जताते हुए घर लौटने पर उनका स्वागत किया। परिजन, जानकार व मित्रगण उन्हें बधाईयां दे रहें है।