






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। बुधवार सुबह क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां एक व्यक्ति ने लाठियों से पीट कर दूसरे की हत्या कर दी। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि तहसील के गांव बिंझासर में मंगलवार रात करीब 9.30 बजे दो युवकों में विवाद हो गया। इस विवाद में श्रवण कुमार नायक ने इसी गांव के राजू राम जाट पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए राजूराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी युवक श्रवणकुमार नायक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पहुंचाया। शेरूणा थानाक्षेत्र में हुई इस घटना के आरोपी को पकड़ने के लिए त्वरित रूप से शेरूणा, श्रीडूंगरगढ़ ओर सरदारशहर पुलिस की टीमो का गठन किया गया। रात भर भागदौड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। अभी शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। यह वारदात किस बात को लेकर हुई इसका खुलासा पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर थोड़ी देर में करेगी। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्सके साथ।



