






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2020। बुधवार को कोरोना से जुडी लगातार बडी खबरें निकल कर आ रही है। बुधवार सुबह राज्य सरकार ने कठोर फैसला लेते हुए पुरे राज्य की समस्त सीमाएं पुन: सील कर दी है। राज्य में कोरोना के बढते ग्राफ को लेकर यह फैसला लिया गया है एवं सभी नाकों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अब राजस्थान से बाहर जाने व आने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति आवश्यक रहेगी।



