May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। बिजली फिटिंग के सामान से भरा एक बड़ा कार्टून निकटवर्ती उपखंड सरदारशहर में सड़क पर मिला है और जिसे मिला है वह मालिक की तलाश में जुटा है। सरदारशहर निवासी भादरमल जांगिड़ ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें सरदारशहर में रोड पर बिजली का सामान भरा एक कार्टून मिला। जांगिड़ ने उसे सुरक्षित रख लिया व उस पर मनोज, श्रीडूंगरगढ़ लिखा है। कार्टून पर कोई संपर्क नबंर नहीं लिखा है। जांगिड़ ने श्रीडूंगरगढ़ वासियों से मदद की अपील करते हुए बताया कि वे कार्टून को उसके मालिक तक पहुंचाना चाहते है और किसी नागरिक को इस संबंध में जानकारी हो तो वे 7357817010 पर संपर्क कर सकते है। संभावना है कि ये सामान दिल्ली से आने वाली किसी बस से गिरा हो सकता है। आप भी आपके संपर्क में कोई हो तो उस तक भी ये खबर पहुंचाए जिससे किसी की जरूरत का सामान उस तक पहुंच सकें।