






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। भारतीय चुनाव आयोग ने राजस्थान के करीब 52,500 बीएलओ को बड़ी खुशखबरी दी है। चुनाव आयोग ने इनका सालाना पारिश्रमिक दोगुना कर दिया है। पहले बीएलओ को वार्षिक वेतन 6000 रूपए मिलता था जो अब बढ़ाकर 12 हजार रूपए कर दिया गया है। इसके अलावा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कार्यरत बीएलओ को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 1,000 रूपए से बढ़ाकर 2,000 रूपए कर दी गई है। बीएलओ पर्यवेक्षकों का पारिश्रमिक भी 12,000 से बढ़ाकर 18,000 रूपए कर दिए गए है। वहीं एईआरओ को 25 हजार व ईआरओ को 30 हजार रूपए दिए जाएंगे। क्षेत्र के बीएलओ ने आयोग के फैसले का स्वागत किया है।



