






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। क्षेत्र की जनता ने जो मत शक्ति मुझे दी है उसकी ताकत का पूरा उपयोग जनहित में करने के लिए प्रतिबद्ध हुं। ये बात विधायक महिया ने अभयसिंहपुरा में सड़क उद्घाटन समारोह में कही। विधायक ने कहा कि 60 वर्षों ने जैसलसर से अभयसिंहपुरा की सड़क के लिए ग्रामीण तरसे जिसे चुनाव दौरे के दौरान बनवाने का मैंने वादा किया। विधायक ने कहा कि मैंने बिना किसी द्वेषता के केवल क्षेत्र के विकास को अपना मिशन बनाया है। महिया ने अन्य दलों व नेताओं से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर राजनीति नहीं करने की अपील भी की ताकि समय पर कार्य पूरे हो सकें। जैसलसर व अभयसिंहपुरा के ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट करते हुए जगह जगह फूलमालाओं, साफा व शॉल से स्वागत सम्मान किया। डीजे के साथ धूमधाम से गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैन, सरपंच भंवरलाल पूनियां, सुनील मलिक, ओंकार नायक, ताजूराम नायक, सुनील दुगरिया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व सरपंच रतन सिंह राठौड़, मोडाराम तरड़, रामेश्वर बाहेती, धर्मा राम कूकना, श्याम सुंदर आर्य, रेखाराम, धर्मपाल बांगड़वा, नथु नाथ मंडा, रेवंत दूसाद, गोपाल जाखड, मोहन मेघवाल, प्रताप सिंह, भंवर लाल सारण, पेमाराम नायक, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व अधिशाषी अभियंता सानिवि सुनील गहलोत , एवं कनिष्ठ अभियंता व कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, राजपाल मौजूद रहे।
2.26 करोड़ की राशि से बनी डामर सड़क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर से अभयसिंहपुरा तक 8 किमी. मिसिंग लिंक डामर सड़क के निर्माण पर कुल 2 करोड़ 26 लाख की राशि व्यय की गई है। महिया ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर राजस्थान सरकार ने जैसलसर से अभयसिंहपुरा तक 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से एक करोड़ 45 लाख की लागत से किया वहीं मंडी कोष से स्वीकृत 81 लाख की लागत से अभयसिंहपुरा से जैसलसर मार्ग की तरफ 3 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। इस सड़क के निर्माण से दोनों गांव के ग्रामीणों के अलावा ढाणियों में निवास करने वाले किसानों व उनके बच्चों के लिए मार्ग सुविधाजनक हो गया है।
विधायक का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस अवसर पर जैसलसर व अभयसिंहपुरा के ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए इस मांग पर ध्यान देने व पूरा करवाने के लिए कृतज्ञता प्रकट की। गांव की ओर से स्वागत कर्ता में ठाकर सवाई सिंह बिका, नारायण नाथ, चांदराम चाहर, बजरंग राम, पोकरराम, तिलोकराम जाखड, कल्याण सिंह बिका, सुषमा मेघवाल पूर्व सरपंच, मोहनराम गोदारा, रेवंत सिंह शेखावत, नागर गोस्वामी, दौलतराम नायक, कुनणाराम शर्मा, नानूराम मेघवाल, पप्पू राम गोदारा उपसरपंच, भंवरलाल सुथार, भंवरलाल नाई, लूणनाथ , ज्ञानीराम लुहार, जीवराज सोनी, कुशला राम, अमर सिंह, भागूराम महिया, हेतराम मेघवाल, किसनदास स्वामी, बाबूलाल नायक, ओम महिया, कुनणाराम नाई, नारायण जाखड सहित सैंकड़ों ग्रामीण व युवा मौजूद रहें।







