May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर गांव के मैन बस स्टैंड पर एक टेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया है और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। टेलर में निर्माण सामग्री भरी हुई थी व यह श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रहा था। गनीमत रही की माताजी मंदिर मुख्य मार्ग पर होते हुए भी इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला और पानी पिला कर बिठाया है। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दोनों टेलर सवार सुरक्षित है और क्रेन को सूचित किया गया है जिससे टेलर को उठा कर सीधा किया जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए व ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ा टेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।