May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2021। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में ओर इजाफा हो गया है। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है और देश भर में कीमतें बढ़ गई है। बीकानेर में डीजल 102.62 रूपए लीटर है और दिल्ली सहित देश के बड़ें शहरों में पेट्रोल 100 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में भी तेल की कीमतें आसमान छू रही है और आम आदमी का जीवन इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आज यहां पेट्रोल 112.07 रूपए लीटर हो गया है और डीजल 102.56 रूपए प्रति लीटर हो गया है। बता देवें आसपास के गांवो से बड़ी संख्या में युवाओं का रोजगार कस्बे से जुड़ा होने के कारण वे रोजाना यहां आवागमन करते है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से ये युवा खासा परेशान हो गए है। कस्बे में स्थित अपनी दुकान पर बिग्गा से प्रतिदिन आने वाले युवा सीताराम सहू ने बताया कि घर जाते हुए सब्जी व फल ले जाया करते थे और अब केवल तेल ही भरवा कर जाते है, घर में सब्जी व फल का बजट घटाना पड़ गया है। ये हाल सभी ग्रामीण परिवारों का हो गया है और आज तेल कीमतों के फिर बढ़ने से मंहगाई बढ़ने के अनुमानों ने आम आदमी की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।