






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। 19 वर्षीय खो खो में जहां मुकाबला सीकर से होना है वहीं दूसरी ओर बस्सी जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में भी बीकानेर की टीम ने फाइनल जीत लिया है। फाइनल मैच में नागौर से सामना हुआ और बीकानेर बी बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नागौर को एक पारी व एक अंक से एकतरफा शिकस्त देकर गोल्ड हासिल कर लिया है। जिले की इस टीम में गांव लखासर व गुसाईंसर बड़ा की 3-3 बालिकाएं शामिल है। गुसाईसर बड़ा की कविता, रामकन्या, खुशबू, गांव लखासर की प्रियंका कंवर, रक्षा कंवर, आईना कंवर शामिल है। इनके साथ बनिया की राधा भामूं व मनिषा, सिंधू की अनुष्का, धीरेरां की पूनम गोदारा, बंधड़ा से पूजा, खारियाबास से साक्षी टीम में शामिल है। लखासर व गुसाईंसर बड़ा से भी अनेक खेल प्रेमी मैच देखने पहुंचे व बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। वहीं बीकानेर खो खो संघ में भी हर्ष की लहर दौड़ गई है व अब सबकी नजरे 19 वर्षीय खो खो के फाइनल मुकाबले पर है।




