May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-03 at 3.39.20 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2026। बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव जा रहे थे तभी बाइक फिसलने से दोनों युवक नीचे गिर गए और घायल हो गए। सूचना पर दोनों युवकों को अब्दुल कलाम वेलफेयर एम्बुलेंस व आंपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस से उपजिला अस्तपाल लाया गया। जहां एक गंभीर दुसारणा निवासी 21 वर्षीय पन्नाराम पुत्र प्रभुदयाल नायक बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं दूसरा युवक पुन्दलसर निवासी 25 वर्षीय भवानी पुत्र पन्नाराम नायक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।