






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2024। मंडी रोड पर सीओ ऑफिस के सामने ही एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से चोटिल हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव बेरासर लौट रहा युवक 30 वर्षीय धनराज पुत्र अखाराम चोटिल हो गया है। धनराज ने स्वयं टाइम्स को बताया कि बाइक स्लिप होकर एक झाल से टकरा गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। एक पुलिस कर्मी ने उसे सहारा देकर उठाया व युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार कर युवक को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।




