May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। सोमवार रात करीब 10 बजे गांव तोलियासर के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई व बाइक सवार दो जने सड़क पर गिरने से घायल हो गए। दुर्घटना में धीरदेसर पुरोहितान निवासी 30 वर्षीय जयचंद पुत्र हड़मानाराम मेघवाल व उसका पड़ौसी युवक पूनमचंद घायल हुए और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से जयचंद को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया। घायल जयचंद ने पीबीएम पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया और मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार सुबह परिजन पीबीएम पहुंच गए व पुलिस हेड कांस्टेबल रामस्वरूप ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा शव परिजनों के सुपुर्द करेंगे। वहीं पूनमचंद के सिर व हाथ पैरों में चोटें आई है। उसे उपजिला अस्पताल से परिजन घर ले गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयचंद तीन मासूम बच्चों का पिता है और वह किसी काम से धीरदेसर से अपने पड़ौसी युवक के साथ श्रीडूंगरगढ़ आ रहें थे। मार्ग में गांव तोलियासर के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें जयचंद ने अपने प्राण गवां दिए है। मंगलवार को परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। पड़ौसी नियती को कोस रहें है और आए दिन सड़क दुर्घटना में प्राण गवांने वाले परिवारों के प्रति चिंता जताते हुए युवाओं से हेलमेट पहनकर सड़क पर सुरक्षित चलने की सलाह भी दे रहें है।