May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-05-31 at 20.49.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2024। क्षेत्र में इन दिनों धूप व गर्मी के कारण दोपहर में तो अघोषित कर्फ्यू के हालात बन रहे है एवं ऐसे हालातों का चोर फायदा उठा रहे है। शुक्रवार को एक निर्माणाधीन घर में मिस्त्री का काम करने पहुंचे युवक की बाईक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के निवासी युवक कैलाश प्रजापत इन दिनों सांई कोलोनी में विक्रम भार्गव के मकान में टाईल्स लगाने का कार्य कर रहा है। वह रोज की तरह सुबह काम पर आकर अपनी MH-14 FQ8817 नम्बरों की होंड़ा बाईक बाहर खड़ी कर घर के अंदर काम पर लग गया। दोपहर करीब 12.30 बजे खाना खाने के लिए बाहर आया तो देखा कि वहां पर उसकी बाईक नहीं थी। आस पास तलाश करने पर भी बाईक नहीं मिली तो कैलाश ने थाने पहुंच कर अपनी अज्ञात चोर के खिलाफ अपनी परिवाद दी है।