






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने आज सुबह कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार, रानी बाजार, कृषि मंडी सहित बाजार के मुख्य मार्गों में व्यापारियों से मुलाकात कर वोट मांगे। समर्थकों ने हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाए व भारत माता के जयकारे लगाए। सारस्वत ने एक मौका देने की बात जनता से कही। अनेक व्यापारियों ने फूलमाला, शॉल ओढाया, कहीं साफा पहनाकर स्वागत किया। सारस्वत के साथ भाजपा नेता मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, विनोदगिरी गुसाईं, श्यामसुदंर पारीक सहित अनेक पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यकर्ताओं ने एक एक दुकानदार से वोट देने की अपील की।






