May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओ में बुधवार सुबह शोक फैल गया जब वार्ड नम्बर 2 के भाजपा पार्षद रामेश्वरलाल मेघवाल के निधन की सूचना आई। मेघवाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मेघवाल के निधन के बाद बुधवार को कस्बे में वार्ड 17 स्थित जनसेवा केंद्र में भाजपा द्वारा आयोजित किया जा रहा नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी का स्वागत का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।