






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। नगरपालिका के वार्ड दो में उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बृजलाल मेघवाल को बनाया है। मेघवाल ने निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी के समक्ष पर्चा भर दिया है। इस दौरान भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसाईं, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, हेमनाथ जाखड़, महावीर अड़ावलिया, पार्षद भरत सुथार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, शिव तावणियां, मण्डल महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रमसिंह शेखावत ,गोपाल छापोला, श्यामसुंदर, मघराज वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, रोशन छींपा, माणकचंद बोहरा ,गणेश बीका, गज्जू जोशी, शंकर जोशी, भंवरलाल मेघवाल,जगदीश मेघवाल, नन्दू गोदारा, भाजपा युवा मोर्चा से भवानी तावणीयां, महेंद्र राजपूत, भवानी सिंह बीका, ओम राणावत,शिव तावणीयां, हेमराज भादाणी, गोपी मेघवाल सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहें।




