May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। नगरपालिका के वार्ड दो में उपचुनाव का मैदान सज गया है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव के प्रत्याशी को ही रिपिट किया है और मंगतूराम मेघवाल पर भरोसा जताया है। मंगतूराम ने निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी के समक्ष अपना दावा पेश करते हुए पर्चा भर दिया है। इस दौरान नानूराम मेघवाल का डमी उम्मीदवार के रूप में भी एक नामाकंन पत्र और दाखिल किया गया है। यहां प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व बिसूका सदस्य विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, प्रकाश दुसाद, नानूराम मेघवाल, राजेश मंडा, पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल, अयूब खां दम्मामी, सन्दीप धनखड़, मनोज मेघवाल, मोहन गोदारा, मांगीलाल गोदारा, डूंगरराम मेघवाल, मन्नीराम वाल्मीकि, मदन मेघवाल, महेंद्र मेघवाल, सिकंदर दम्मामी, रामप्रताप गोदारा, भलाराम मेघवाल, चेतनराम मेघवाल, गिरधारी मेघवाल, पूर्व पार्षद हीराराम मेघवाल, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड दो से मंगतूराम ने भरा पर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक कांग्रेसी रहें मौजूद।