






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2025। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रेदश में विकास के नए आयाम स्थापित करने की बात कहते हुए सरकारी योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने की बात कही। सारस्वत ने कहा कि भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की है और कार्यकर्ता हर गांव व हर घर तक स्वेदशी अपनाने का संदेश पहुंचाने का कार्य करें। सम्मेलन में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देशहित में सच्चे समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता ओम सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत योजनाएं देश के हर नागरिक को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं को नेताओं ने हर घर स्वदेशी अपनाने की शपथ ली। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में रामेश्वर पारीक, भंवरलाल जांगिड़, कोजूराम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, लीलाधर बोथरा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, मोहन कुलड़ीया, पवन स्वामी, पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, पार्षद रामसिंह जागीरदार, भरत सुथार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, मदन सोनी, महेंद्र शर्मा, रतन सिंह राठौड़, जगदीश पारीक, आईदान पारीक, लक्ष्मीनारायण सेवग, रामचंद्र नाथ, मोहननाथ, रेखा भदानी, मदन मेघवाल, भिंयानाथ सिद्ध, कालूनाथ, अशोक सिंह, श्रवण सिंह, जेठाराम भांभू, जीतू माली, बजरंग प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।




