May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 24 सितबंर 2024। मेडिकल स्टाफ, अस्पताल प्रशासन, अस्पताल कार्मिक सभी मंगलवार को अलर्ट मोड में नजर आए। मौका था स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योगदान का, भाजपा नेताओं ने अस्पताल में रोगियों की कुशलक्षेम पूछी व सहयोग किया। मंगलवार को करीब सवा बारह बजे विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं उपजिला अस्पताल पहुंचे। सभी नेताओं ने भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछते हुए अस्पताल व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक ने अस्पताल प्रशासन से आमजन की सेवा के लिए प्रभावी प्रबंधन की बात कही। इस दौरान पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, सहित अशोक महावर, नानूराम स्वामी व अनेक भाजपाई शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सहित भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल, मरीजों कुशलक्षेम पूछ किया सहयोग।