






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। रेलवे स्टेशन से आगे बीदासर रोड पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को रोक रोक कर हेलमेट पहनाए। शर्मा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में गत दिनों दर्दनाक घटनाएं हुई है जिनमें दुपहिया वाहन चालकों की मौत का कारण उनके सिर पर हेलमेट नहीं होना भी रहा है। युवा वर्ग समझे की जीवन अनमोल है और असमय युवाओं के मौत की कीमत उनके परिवार चुकाते है। इसलिए क्षेत्र के युवा जागरूक हो और हेलमेट जरूर पहने। उन्होंने कहा कि युवा अपने साथ अपने परिवार के बारे में भी सदैव विचार करें। इस दौरान विनोद गिरी गुसाईं, रजत आसोपा, गोपाल छापोला, जगदीश गुर्जर भी मौजूद रहें। आसोपा ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन आज 40 हेलमेट का वितरण किया गया है। आगामी दिनों में शर्मा द्वारा 300 हेलमेट बांटने का लक्ष्य लिया गया है।





