May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-06 at 19.05.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2025। रविवार शाम हनुमान धोरा भाजपा नगर मंडल सदस्यों ने विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महामंत्री मदन सोनी, शिव सारस्वत, महेश राजोतिया, भवानी तावनीया, हेमनाथ जाखड़, गजानंद दाधीच, फतेहसिंह जागिड़, संदीप क़ायल, विक्रमसिंह शेखावत, शशिकांत दूगड़, जगदीश गुर्जर, सुखदेव पुजारी, रामसिंह राजपुरोहित, मूलचंद इंदौरिया, कैलाश सारस्वत, सांवरमल गुरावा, रोशन छींपा, इमरान रायन, कैलाश पालीवाल, सांवरमल सारस्वत, वासुदेव जोशी सहित अन्य मंडल पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महामंत्री मदन सोनी ने मुखर्जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका “एक देश – एक विधान” का विचार आज भी प्रासंगिक है, और हम सबको प्रेरणा देता है। इसके बाद भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।