






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2025। एक युवक को अपने खेत से घर जाते हुए एक दंपती सहित उनके बेटे बेटी ने मिलकर रास्ता रोक लिया व हमला करते हुए गाड़ी के शीशे फोड़ कर उसके साथ मारपीट की व रूपए छीन लिए। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव अमृतवासी निवासी 41 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गोपालराम जाट ने इसी गांव के रामचंद्र पुत्र फुसाराम जाट, रामचंद्र की पत्नी पानादेवी, उसका बेटा राकेश व बेटी ज्ञानवती के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे सी वह अपनी गाड़ी लेकर खेत से घर जा रहा था। जब वह गांव के रामचंद्र जाट के घर के पास पहुंचा तो यहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने हाथों में लाठियां लेकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे फोड़ दिए। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से खींचकर बाहर उतार लिया व मारपीट करने लगे। जिससे परिवादी के हाथ में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने परिवादी की जेब से 50 हजार रूपए जबरदस्ती छीन लिए। मदद के लिए चीख पुकार की गांव के लोगों ने आकर उसे छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।




