May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2022। भाजपा द्वारा जनआक्रोश यात्रा का प्रथम चरण पूरा होने के बाद अब द्वितीय चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महासभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबध में पार्टी की जिला बैठक शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय बीकानेर में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने बताया कि बैठक में सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व जनआक्रोश यात्रा के जिलासंयोजक व विधानसभा संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा वार सभाएं आयोजित करने के संबध में चर्चाएं हुई एवं जिम्मेदारी तय की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने की जिला बैठक की अध्यक्षता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में मौजूद रहे भाजपा पदाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला महांत्री कुंभाराम सिद्ध ने दी आगामी योजनाओं की जानकारी।