






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। नगरपालिका के वार्ड 3 के लिए भाजपा प्रत्याशी संतोष बोहरा के नाम का पार्टी सिंबल जमा करवा दिया गया है। विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा ने उपखण्ड कार्यालय में पार्टी सिंबल जमा करवाया। इस दौरान शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, जगदीश गुर्जर, मांगीलाल राठी, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश, मूलचंद इंदोरिया, रामसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहें। एक ओर जहां निर्दलीय प्रत्याशी जमनादेवी ने दो पर्चे भरते हुए एक पर्चा भाजपा से भरा। श्याम पुरोहित ने पार्टी द्वारा मान जाने की उम्मीद जताते हुए पर्चा भरा वहीं पार्टी ने अपना मत स्पष्ट करते हुए सिंबल जमा करवा दिया गया है। उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय होगा।



