May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 7.08.11 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक बुलाई गई। मुख्य वक्ता साहित्यकार व भाजपा नेत्री सुधा आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मातृ शक्ति का सम्मान बढ़ाने वाला नेता कहा और कांग्रेस राज को महिलाओं की सुरक्षा में बढ़ता खतरा बताया। वहीं पूर्व देहात जिलाध्यक्ष तारांचद सारस्वत ने महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण देने व नारी शक्ति सम्मान के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए महिला विरोधी कांग्रेस को राजस्थान से उखाड़ फेंकने की बात कही। मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुकन्या योजना, उज्जवला गैस योजना, शौचालय योजना एवं कन्याओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने वाली योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मंडल अध्यक्ष रेखा भादानी ने राज्य में अराजकता बढ़ने की बात कहते हुए बढ़ते महिला अपराधों की बात कही। इस दौरान विमला देवी उपाध्याय, पार्षद सुजाता बरडिया, पार्षद लक्ष्मी सेठिया, पार्षद सुमन छापोला, नर्बदा देवी, विनीता देवी, सरला, कांता देवी बरडिया, मैना देवी, लक्ष्मी सुथार, सीमा, पूजा, भावना सोनी, मुन्नी जांगिड़ आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित अनेक महिलाएं शामिल हुई।

कल बसपा करेगी श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक दिवंगत कांशीराम के 17वें निर्वाण दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। बसपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी कमल बापेऊ ने बताया कि दोपहर 12 बजे सरदारशहर रोड स्थित अंबेडकर भवन में पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी। जिसमें विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता भाग लेंगे।