






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भाजपा 14 अप्रैल से जन जागृति यात्रा निकालेगी और यात्रा में शामिल होने बीकानेर से जिले के नेता आएंगे। किसनाराम गोदारा ने बताया कि कल सुबह 10 बजे पूनरासर में सभा के साथ यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा सहित बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां, भाजपा प्रभारी काशीराम गोदारा, क्षत्रिय सभा के संभाग अध्यक्ष कर्णप्रताप सिंह सिसोदिया, राष्ट्र समर्पित युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशेखर मेघवाल शामिल होंगे। गोदारा ने यात्रा की तैयारियों में जुटें है व उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से पूनरासर आयोजन में पहुंचने की अपील की है।



