May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। मंगलवार सुबह क्षेत्र में हल्के बादल नजर आए व हवा में भी कुछ ठंडक नागरिकों ने महसूस की। क्षेत्र में 43-44 से आज दोपहर 38 पर पहुंच गया है और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। मौसम में बदलाव आ रहा है और पूरे राज्य में भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति कम होने के साथ ही तापमान में कमी महसूस की जा रही है। अगले सप्ताह से फिर से गर्मी के तेवर बढेंगे। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर उत्तर और पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के हिस्से में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिले बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों में धुलभरी हवाएं, मेघगर्जन और अचानक तेज हवाएं (30-40 प्रतिकिलोमीटर) चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के असर से आज जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरू में दोपहर के बाद मेघगर्जन के साथ तेज अंधड़ और हल्के दर्जे की बारिश-बूंदाबांदी होने के पूरे आसार रहेंगे। कल पूरी तरह से विक्षोभ का असर खत्म होगा। शनिवार से फिर से सूर्यदेव के तेवर होंगे तीखे।