






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2023। गांव आड़सर पुरोहितान में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद व भाजपा विजय के नारे लगाते हुए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया है। सरपंच प्रतिनिधि व मोमासर मंडल अध्यक्ष शिवभगवान जोशी ने केंद्र सरकार के हाथ मजबूत करने व प्रदेश में बनने वाली सरकार में श्रीडूंगरगढ़ की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। गांव के वरिष्ठ ग्रामीणों ने फिता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। भारत माता का पूजन कर एकत्र हुए सभी भाजपाईयों का मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान ठाकुर मोहन सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, सुरेशसिंह राजपुरोहित, जयचन्दलाल जोशी, सांवरमल व्यास, हनुमानमल जोशी, फूसनाथ, पुष्करदास स्वामी, सोहनलाल सुथार, शंकरलाल लखारा, ताराचन्द भार्गव, शिव स्वामी, मांगीलाल सोनी, बीरबल स्वामी, महेन्द्र सिंह, रामनिवास व्यास, भगवती लखारा, भवानी व्यास, गज्जू सिंह, मांगीलाल सोनी, भीखाराम नायक, कानाराम बावरी, आसुराम प्रजापत, चैनसिंह राजपुरोहित, कैलाशसिंह, नरेशसिंह, किशन नाई, राकेश व्यास, अशोक लखारा, शंकरदास, काशीप्रसाद स्वामी, मनोज जोशी, दौलत सुथार, मालम सिंह, विष्णु सोनी, राधाकिशन सुथार, सुगनाराम नायक, जगदीश नायक, विमल व्यास, शंकर भार्गव, ओमप्रकाश व्यास, भंवरलाल, चैनुसिंह, रामदास स्वामी, किशन नाई, चैनाराम नाई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सभी वक्ताओं ने भाजपा के लिए वोट मांगे।






