






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज क्षेत्र के गांव जैसलसर, बिग्गा व सातलेरा पहुंचे। यहां युवाओं ने अनेक ग्रामीणों से संपर्क कर व पार्टी से सदस्य जोड़े। युवाओं ने फोन के माध्यम से ग्रामीणों को जोड़ा। मोर्चा के शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने बताया कि गांवो में प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के नाम से ही ग्रामीणों में उत्साह नजर आ रहा है और ग्रामीण पार्टी से जुड़कर प्रसन्नता प्रकट कर रहें है। पूर्व छात्रसंघ मांगीलाल गोदारा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा राज्य में सरकार भाजपा की ही बनेगी। इस दौरान मनीष गिरी, कुंभाराम, काननाथ सिद्ध, मनीष गुसाईं, रमेश स्वामी व पन्नालाल मौजूद रहें।




